छपरा, अप्रैल 22 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। यहां की जनता ममता सरकार के कार्यों से ऊब गई है और यहां विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान करने के लिए गोलबंद हो चुकी है। इससे पहले वहां के कार्यकर्ताओं ने सांसद सीग्रीवाल का भव्य स्वागत किया। सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि यहां के युवाओं, महिलाओं और आम लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह विश्वास वोट के रूप में बदलेगी। यहां जनता के बीच भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह है। यह भी पढ़ें- PM मोदी के झालमुड़ी खाने से बदला माहौल? अब दुकानदार की एक अपील; TMC की वहीं पर रैली भाजपा के लिए यह गौरव और उत्साह की बात है। उन्होंने ...