नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने गुरुवार को राज्य की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की। सरकार ने कहा कि 2028-29 के शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक का पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें और मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह बदली जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने कहा कि सरकार स्कूल यूनिफॉर्म के लिए कोई तय रंग नहीं बताएगी। हर स्कूल अपनी यूनिफॉर्म का रंग स्वयं तय कर सकेगा। पूर्व में तृणमूल कांग्रेस सरकार और केंद्र के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर वर्षों तक विवाद रहा। 2020 में मंजूर होने के बावजूद ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं किया था। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य प्रवासी मजदूरों ...