पश्चिम बंगाल में पोखर में डूबने से युवक की मौत
सहरसा, अगस्त 23 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित बराही वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय नागो यादव के करीब 30 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रंजीत की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार पश्चिम बंगाल में एक राइस मिल में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि राइस मिल के समीप स्थित पोखर में वह किसी तरह डूब गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के कारणों को लेकर स्थानीय स्तर पर विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। रंजीत मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.