वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में आए चुनावी रुझानों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। काशी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नई सड़क स्थित गीता मंदिर परिसर में अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। त्रिशूल और डमरू के साथ आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को रसगुल्ला खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान "जय श्रीराम" और पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए गए। उधर, भाजपा नेता डॉ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में बटुकों और कार्यकर्ताओं ने वेदमंत्रों का पाठ कर जीत की कामना और आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- बंगाल में जिस समुदाय पर PM मोदी का रहा फोकस, वहां रुझानों में पिछड़ रही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास की ...