लखनऊ, अप्रैल 10 -- Lucknow News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने सत्ता में बने रहने के लालच में घुपैठियों को वोटर बनाने के चक्कर में पश्चिम बंगाल को धर्मशाला बनाने का काम किया है। घुसपैठियों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। जिस प्रकार से वहां अपराध बढ़े हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इन्दिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि बंगाल में बेटियों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना जिनको हम व्यक्त ही नहीं कर सकते। हालांकि हुमायूं कबीर के कथित वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। उन्ह...