देवघर, फरवरी 25 -- पश्चिम बंगाल की बैरकपुर खरीदा थाना पुलिस बुधवार को मधुपुर पहुंची। बंगाल पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला की तलाश करते हुए केला बागान मोहल्ला पहुंची। पुलिस ने बताया कि विवाह के बाद पत्नी और पति के बीच विवाद का मामला चल रहा है। पश्चिम बंगाल बैरकपुर खरीदा थाना क्षेत्र निवासी पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग जाने की शिकायत पुलिस से की थी। मामले की तहकीकात में बंगाल पुलिस मधुपुर पहुंची और महिला के संबंध में पूछताछ की। पुलिस महिला के सत्यापन के लिए मधुपुर पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...