प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का जिले में युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शंटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया। कुलदीप सिंह शंटी ने कहा कि भाजपा का बंगाल में जीतना बहुत ख़ुशी का विषय है। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय खंडेलवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। युवा व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार चौरसिया, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विपुल पांडेय, डॉ गौरव पांडेय आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी दीपेश जैन, कोषाध्यक्ष संदीप कसौधन, अनमोल पाण्डेय, डॉ. गौरव पाण्डेय, अक्षत श्रीवास्तव, नगर पालिका के नामित सभासद देवव्रत पांडे, विजय गुप्ता, राधे श्याम साहू आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...