औरैया, मई 4 -- अछल्दा, संवाददाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अछल्दा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजेश उर्फ राजू पोरवाल, पंकज मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण, नागेश सेंगर और सभासद ओमकार कठेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत बताया। साथ ही कहा कि यह परिणाम देशभर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की। पूरे कार्यक्रम में ...