नई दिल्ली, जून 30 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया इंडस्ट्रियल एरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार तड़के एक ऑयल रिफाइनरी की नाफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम 20 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के लगी इस आग की चपेट में आए लोगों में से 6 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इन सभी गंभीर मरीजों को कोलकाता के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में दोस्तों की भी चली गई जान, आग लगने से अटक गए थे सेंसर गेट Haldia, West Bengal: A fire broke out in a naphtha pipeline at the Haldia Refinery. Several workers sustained burn injuries after the blaze erupted and were...