मऊ, नवम्बर 10 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना बीते 23 अक्तूबर की है। युवती की मां ने तहरीर दिया कि आरोपी मनिरूल एसके निवासी बायोरबोना, पोस्ट मोरिचा, थाना इस्लामपुर, ब्लॉक रानीनगर, जनपद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...