नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी राज्यों में काफी हद तक सुचारू रूप से संपन्न हुआ है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अन्य राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर शायद ही कोई मुकदमा सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर से जुड़ी अपनी शिकायतों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करें।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह मौखिक टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि 'पश्चिम बंग...