गिरडीह, मार्च 11 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के दोंदलो में नवनिर्मित खेल स्टेडियम में पश्चिम बंगाल के घास से हरियाली लाई जा रही है। स्टेडियम परिसर की जमीन पर घास लगाने का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ है। तीन-चार फेज में इस परिसर में घास लगाया जाएगा। बंगाल के कारीगरों के द्वारा ही घास लगाया जा रहा है। घास लगने के साथ ही स्टेडियम परिसर में हरियाली दिखने लगी है और परिसर की सुंदरता में भी चार चांद लगने लगा है। घास लगाने की जिम्मेदारी लेने वाले संजय कुमार बताते हैं कि तीन-चार फेज में इस परिसर में घास लगाया जाएगा। चूंकि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लगाए गए घास को बचाने की चुनौती है। बताया कि स्टेडियम परिसर में हरियाली लाने के लिए पश्चिम बंगाल के रोजर हाट से ध्रुव घास जिसे दूब घास कहते हैं मंगाया गया है। उक्त घास पूरी तरह से तैयार है। उसे लगान...