बागपत, मई 4 -- बड़ौत। नगर में सर्राफा व्यापारियों के तीन करोड के आभूषण लेकर फरार हुए पश्चिम बंगाल के कारीगरों की कुंडली खंगालने में पुलिस लग गई है। पुलिस बड़ौत में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के कारीगरों से पूछताछ की है। फरार आरोपियों के फोन भी पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए है। पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद आयुष शेख और उसके भाई मोहम्मद मिनहाज शेख करीब 15 साल से बड़ौत के सर्राफा बाजार में दुकान किराए पर लेकर सर्राफा व्यापारियों के आभूषण तैयार करने का काम करते थे। बड़ौत और उसके आसपास के सर्राफा व्यापारियों के आभूषण उनके पास तैयार करने के लिए आए हुए थे। यह भी पढ़ें- तीन करोड़ के जेवर और नगदी लेकर दो कारीगर फरार इसके अलावा कुछ व्यापारियों के नगद रुपये भी उनके पास थे। आलोक जैन के अनुसार 28 अप्रैल को दुकान बंद कर आयुष शेख और मिनहाज अपने परिवार के साथ फरार...