सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के सलडेगा स्थित श्रीदेवीगुड़ी मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चैती दुर्गा पूजा को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं प्रतिमा निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के अनुभवी मूर्तिकारों से कराने पर सहमति बनी। वहीं पंडाल निर्माण एवं विद्युत सजावट का जिम्मा ओडिशा के कुशल कारीगरों को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा के सफल आयोजन के लिए सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। इसमें पूजा व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय...