देवघर, फरवरी 28 -- सारठ, प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार करने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की पुलिस सारठ पहुंची। इस बबात मिली जानकारी के अनुसार सारठ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजेन्द्र मिर्धा द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पंडुवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगा कर लाया गया है। इसको लेकर लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आधार पर पंडुवा थाने की पुलिस ने रामपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी राजेन्द्र मिर्धा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वहीं गयाब नाबालिग लड़की को पुलिस नहीं खोज सकी। गिरफ्तार आरोपी से लड़की के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...