पश्चिम बंगाल की जीत में आरएसएस का अहम योगदान
नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का भी योगदान है। चुनाव के दौरान संघ ने बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को निडर होकर वोट देने की अपील की। इसी का नतीजा रहा कि बड़े पैमाने पर लोगों ने मतदान किया। सूत्रों के अनुसार स्वयंसेवकों ने राज्यभर में लोगों के साथ छोटे समूहों में बैठकें कीं और उन्हें इस बार बिना किसी डर के मतदान करने को प्रेरित किया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जमीनी स्तर पर स्थिति पर नजर रखी। जनभावना तथा विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर भाजपा को महत्वपूर्ण फीडबैक दिया जिससे पार्टी को अपनी चुनावी रणनीति को बेहतर बनाने में मदद मिली। सूत्रों का दावा है कि आरएसएस ने 2021 के चुनावों के बाद भाजपा के अगले अभियान के लिए जमीन तैयार करना शुरू कर दिया था。 यह भी पढ़ें- बंगाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.