नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था ध्वस्त, ममता बनर्जी बनी गुंडाराज का चेहरा -भाजपा ------------- -छल की राजनीति करते हैं राहुल गांधी - भाटिया --------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह जंगल राज और गुंडा राज का चेहरा बन गयी हैं। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुलेआम धमकियां दे रही हैं। एक मुख्यमंत्री जो संविधान को बनाए रखने की शपथ लेती है, भारत के गृह मंत्री को धमकी देती है। भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर छल की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे राज्य में जंगल राज कैसे फल-फूल रहा है। हर कोई परेशान है कि एक मुख्यमंत...