नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को देखते हुए कल यानी 23 अप्रैल 2026 को दोनों राज्यों में राज्यव्यापी स्तर पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। चुनाव आयोग और राज्य सरकारों के निर्देश पर लिया गया यह फैसला मतदान केंद्रों के रूप में स्कूलों के उपयोग और चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ध्यान में रखकर किया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य सरकार ने साफ किया है कि मतदान वाले सभी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। कई स्कूलों ने पहले से ही ऑनलाइन कक्षाएं या सस्पेंड करने का फैसला ले लिया है, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी की छुट्टियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं। तमि...