नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- पश्चिम बंगाल की रेजीनगर (मुर्शिदाबाद) और नंदीग्राम (पूर्व मेदिनीपुर) विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने जा रहे उप-चुनाव के प्रचार के आखिरी दौर में राज्य का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। 60 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले रेजीनगर क्षेत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने के लिए ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने एक हैरान करने वाला दांव खेलते हुए कांग्रेस और वामदलों से 'विपक्षी एकजुटता' दिखाने की अपील की है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने साफ किया कि वैसे तो उनका कांग्रेस और सीपीएम (CPI-M) के साथ कोई औपचारिक चुनावी गठबंधन नहीं हुआ है, लेकिन 'बूथ कैपचरिंग' और मतों की रक्षा के लिए विपक्षी ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए।'बूथ और वोटरों की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी' मुर्शिदाबाद में अं...