नई दिल्ली, मई 5 -- Petrol Dilesel Price Today: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज उन सारी अटकलों पर भी फिलहाल विराम लग गया, जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। सरकार ने भी बड़ी राहत देते हुए कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए जाएंगे।कच्चे तेल के दाम में उछाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एनर्जी फसिलिटिज पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल आ गया। ब्रेंट क्रूड तेजी से 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, और एक समय 119 डॉलर को भी छू गया। वहीं, WTI क्रूड 3% से अधिक चढ़कर 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल चुनाव मे...