पश्चिम बंगाल: बागडोगरा में भीड़ के हमले में एक की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मवेशियों की चोरी और तस्करी के शक में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि यह घटना बागडोगरा के माटीगारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब पांच लोगों का एक समूह कथित तौर पर मवेशी चोरी करने के लिए एक गाड़ी में वहां पहुंचा था।पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मवेशी चोरी के शक में समूह को पकड़ा और उन पर हमला किया। इसके बाद वे उन्हें बागडोगरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ढेमल इलाके में ले गए, जहां कथित तौर पर उन्हें फिर से पीटा गया।अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हो गई, दूसरे को गंभीर हालत में स्थानीय अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.