नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर पड़ोस के मंदिर में बैठा मिला। इस घटना को देखकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रिंटू घोष के रूप में हुई है। वह मंदिर के अंदर चुपचाप बैठा था। जब एक पड़ोसी को उसकी हरकतों पर शक हुआ और वह उसके पास पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी अपनी 42 वर्षीय पत्नी सीमा सरकार का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर बैठा था। सिर से खून टपक रहा था। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसी की चीख सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच रिंटू घोष मंदिर से बाहर आया। उसक...