नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मेदिनीपुर सदर इलाके के हातिहलका में हुई। मृतक की पहचान शमशेर खान के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खान भाजपा से जुड़े थे, लेकिन पार्टी के नए नियुक्त संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सौमेन तिवारी ने इस दावे को खारिज कर दिया। कुछ लोगों का आरोप है कि तिवारी के पदोन्नति के बाद पार्टी के दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया और उन्होंने कथित तौर पर धारदार हथियारों, लाठियों और लोहे की छड़ों से एक-दूसरे पर हमला किया।उन्होंने बताया कि खान पर कथित तौर पर 'टंगी' (एक धारदार हथियार) से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।तिवारी ने कहा कि मैंने सुना है कि कोई घटना हुई है। जहां तक ...