आरा, मई 4 -- आरा,निज प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आरा में सोमवार को जश्न मनाया गया। पूर्व सांसद मीना सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े। ढोल-नगाड़े के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने जीत के जश्न में फोड़े पटाखेजश्न का आयोजन पूर्व सांसद मीना सिंह ने जीत की खुशी मनाने पहुंची महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को अंगवस्त्र से भी सम्मानित किया। पूर्व सांसद ने विशेषकर पश्चिम बंगाल में विजय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा नेतृत्व के प्रति विश्वास जताने और पश्चिम बंगाल को र...