नई दिल्ली, मई 24 -- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच कई अरब देशों ने भी भारत से हथियारों खासकर आकाश और ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्रालय के जरिये इस बारे में बात की जा रही है। समझा जा रहा है कि इस संघर्ष के बाद अरब देशों को आत्मरक्षा के लिए अपनी रक्षा तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत महसूस हो रही है।

अरब देशों की खरीद की रुचि सूत्रों के अनुसार ये अरब देश कम और मध्यम दूरी की आकाश और ब्रह्मोस मिसाइलें भारत से खरीदना चाहते हैं। इनमें यूएई, बहरीन तथा कतर तीन देशों की तरफ से संपर्क किए जाने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पहले से ही कई छोटे देशों ने आक्राश और ब्रहमोस मिसाइलें खरीदने की इच्छा प्रकट की है...