नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों को बचाने के हरसंभव उपाय किए जाएं। प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर पश्चिम एशिया में संघर्ष से उत्पन्न हालात के मद्देनजर विभिन्न विभागों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। एक सरकारी बयान के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों व विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी बात हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।बैठक में प्रधानमंत्री ने आम आदमी की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने खरीफ तथा रबी मौसमों में उर्वरक...