नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं पर नजर रखने के लिए सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में मंत्रियों का एक अनौपचारिक समूह बनाया है। सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार इस अनौपचारिक समूह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि यह व्यवस्था पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से उत्पन्न हो रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...