नई दिल्ली, मार्च 3 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच हवाई यात्रा परिचालन संबंधी व्यवधानों इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को भी आने और जाने वाले उड़ाने प्रभावित रही। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 प्रस्थान उड़ानें और 44 आगमन उड़ानें शामिल मंगलवार को रद रही। एमिरेट्स समेत कुछ एयरलाइन ने पश्चिम एशिया के लिए आंशिक रूप से सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं। सुबह आईजीआई हवाई अड्डा पर कुछ यात्री विमान पहुंचे। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुबई जा रही एमिरेट्स एयरलाइन की उड़ान संख्या ईके-513 वायुक्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आई। वहीं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने 'एक्स' ...