नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात पर भारत ने फिर से चिंता प्रकट की है। भारत ने कहा कि उसके द्वारा संयम बरतने की अपील के बावजूद रमजान के पवित्र महीने में क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो रही। भारत ने वाणिज्यिक पोतों पर हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और कहा कि इन व्यवधानों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि विगत 28 फरवरी को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने पर भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव न बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया था। दुर्भाग्य से रमजान के पवित्र महीने में इस क्षेत्र की स्थिति लगातार और गंभीर होती जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में हमने न केवल संघ...