नई दिल्ली, मार्च 8 -- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सुरक्षित समझे जाने वाले खाड़ी देश आज असुरक्षा की स्थिति में घिरे हुए हैं। इस युद्ध ने वैश्विक राजनीति के साथ-साथ भारत की घरेलू राजनीति को भी प्रभावित किया है। कुछ लोग हैं, जो इस युद्ध में ईरान के साथ खड़े हुए नजर आते हैं, तो कुछ लोग अमेरिका और इजरायल के साथ या फिर शांति के पक्ष में खड़े हुए नजर आते हैं। लेकिन इसी मामले पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन का ईरान को समर्थन देना केरल भाजपा को पसंद नहीं आया है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के ईरान को समर्थन देने के फैसले को तुष्टीकरण की राजनीति बताया गया है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री की आलोचना की...