नई दिल्ली, मार्च 8 -- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी जंग के बीच चीन ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही है। रविवार को चीनी विदेश मंत्री वांय यी ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि साझेदार के रूप में देखना चाहिए और खतरे की जगह अवसर के रूप में देखना चाहिए। आने वाले समय में ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता को लेकर कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक स्थगित कर दी गई है। चीनी विदेश मंत्री ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के दौरान आयोजित अपनी वार्षिक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम...