शिमला, अप्रैल 2 -- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और उससे पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों को लेकर अपनी चिंता जताई। साथ ही इस संकट से निपटने के लिए भारत की कूटनीति को परिपक्व और कुशल बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक के बाद एक 11 पोस्ट्स करते हुए शर्मा ने वर्तमान हालातों पर अपना नजरिया बताया। साथ ही ऊर्जा संकट को लेकर देश को आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण समय है, जो हमारी कड़ी परीक्षा ले रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक आयोजित करने के फैसले की भी सराहना की और कहा इस मौके पर भारत की वैश्विक प्रतिक्रिया को राष्ट्रीय आम सहमति और संकल्प का समर्थन प्राप्त होना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में आनंद शर्मा ने लिखा, '...