बोकारो, अप्रैल 5 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की बैठक रविवार को राज कुमार गोरांई की अध्यक्षता में सेक्टर 9 में हुई। जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा हमारी पार्टी द्वारा भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से विभिन्न मांगें की जा रही हैं। जिसमें चारों श्रम संहिताओं की अधिसूचना वापस लेने व वीबी जी ग्रामजी को रद्द करने की मांग की गयी। इसके बजाए मनरेगा को सशक्त करने व बिजली अधिनियम में संशोधन, डिस्कॉम के निजीकरण, क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करने और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रदीप कुमार विश्वास, राकेश कुमार, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, कुमार सत्येंद्र, मनोज कुमार पासवान, रेणु कुमारी, सत्यनारायण महतो, अनिल बाउरी,आर ए...