अयोध्या, नवम्बर 16 -- अयोध्या,संवाददाता। पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाएं रात में ठिठुरन बढ़ा दी हैं। जिले में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पंहुच गया है। दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का एहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग अभी कुछ दिन तक इसी तरह मौसम का मिजाज बने रहने की संभावना जताई है। पछुवा हवाओं को रात के तापमान के गिरने की बजह बताया है। मौसम की रातें दिन की अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडी हो रही हैं। सूर्यास्त होने के साथ ही तापमान की गिरने की प्रक्रिया शुरू हो जा रही है। जैसे- जैसे रात के लिए समय आगे बढ़ रहा हैं ठंड का एहसास भी बढ़ रहा है। सुबह छह बजे तक ठीकठाक ठंड हो रही है जिससे लोगों को अधिक संख्या में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। घर के अंदर रहने वाले लोग भी कूलर और एसी को बंद कर दिए हैं। पंखे को बंद या फिर रफ्तार धीमी कर दी गई है। सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.