चाईबासा, दिसम्बर 19 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के दो जिला अध्यक्ष होंगे। जिले में सांगठनिक रूप से भाजपा दो भागों में विभक्त होगी। चाईबासा और जगन्नाथपुर अनुमंडल के लिए एक भाजपा जिला अध्यक्ष होगा तथा चक्रधरपुर अनुमंडल के लिए दूसरा जिला अध्य्क्ष होगा। भाजपा ने संगठनात्मक संतुलन एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। दोनों जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर गुरुवार को चाईबासा में रायशुमारी हुई। रायशुमारी के लिए प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से चुनाव पदाधिकारी के रूप में अशोक शर्मा और पर्यवेक्षक रूप में मनोज सिंह और जयलंदर कुमार चाईबासा पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने की। राय शुमारी के दौरान चुनाव प्रभारी एव पर्यवेक्षकों ने एक-एक कर भाजपा नेताओं को बुला...