चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वे एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट में दर्ज मामले से नाम हटाने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। टीम उन्हें अपने साथ लेकर जमशेदपुर गई, जहां सोनारी स्थित कार्यालय में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम ने थाना प्रभारी के थाना में दर्ज मामले की फाइल और आवास की भी छानबीन की। मनीष मूलरूप से बोकारो के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, बंदगांव थाना में पिछले साल अफीम (एनडीपीएस एक्ट) में करिका गांव के बिजराय मुंडू के बड़े भाई लाखो मुंडू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद विजयराय मुंडू ने थाना प्रभारी मनीष कुमार से संपर्क किया।...