चाईबासा, सितम्बर 7 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 खिलाड़ियों और एक कोच सहित 15 सदस्यीय एथलेटिक्स दल तीसरी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चंदनकियारी रवाना हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ी आगामी पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।अंडर-18 बालक वर्ग में बिंडराय पूर्ति व सुदेश सवैया 1000 मीटर और राहुल कालुंडिया जैवलिन थ्रो में भाग लेंगे। बालिका वर्ग में यश्मिता कुमारी गोंड, प्रतिका महतो, पूजा महतो, बुधनी बोदरा और रेशमी गुइया विभिन्न दौड़ व लंबी कूद स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। अंडर-20 बालक वर्ग में सामू गोप, गोंडों मुंडा, राम महतो, लक्ष्मण महतो, मनमोहित सिंह सिरका और मंगल सिंह सवैया अपनी-अपनी स्पर्ध...