बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। दिन व रात का पारा लुढ़कने की वजह से लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। हालाकि बारिश संग चली हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में पसर गई।लेकिन रविवार को दोपहर बाद मौसम साफ होने से किसान सरसों की कटी फसलों को सहेजने में जुटे रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के आपसी टकराव से तराई के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा है। जिसके चलते तेज हवाओं संग बारिश हुई है। इससे दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 24.2 व रात का पारा एक डिग्री कम होकर 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान कम होने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। हालाकि मौसम विभाग ने बारिश से राहत की स...