अमरोहा, मार्च 15 -- गर्मी के तीखे तेवर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम एक बार फिर बदल गया है। पूर्वात्तर के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। अगले चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य और पूर्वाेत्तर के अधिकतर हिस्सों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का मौसम रहेगा। 14 से 17 मार्च तक यूपी में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार की सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आ रही है। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। बादल छाए रहने और गर्मी में आशिंक राहत मिली है। आने वाले दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई गई है। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। ...