गंगापार, मार्च 29 -- मौसम में फिर बदलाव की आहट आ रही है।अलग-अलग हिस्से में एक साथ 3 सिस्टम बनने से इलाके में 31 मार्च और 1 अप्रैल को बारिश होने की संभावना मानी जा रही है। मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है। हालांकि अचानक बदलते मौसम से सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ शशिकांत तिवारी का कहना है कि यह बारिश रबी फसलों के लिए मिश्रित प्रभाव डाल सकती है। जहां एक ओर इससे नमी बढ़ेगी, वहीं तेज बारिश और हवा फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.