नई दिल्ली, जून 12 -- भीषण गर्मी और तपते मौसम से जूझ रहे राजस्थानवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 11 से 15 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है, जबकि कई जिलों में तेज तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।गर्मी के बीच बारिश ने दी आंशिक राहत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में 1.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि तापमान अभी भी ऊंचा बना हुआ है। श्रीगंगानगर ...