लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता शहर का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से लगातार 10 डिग्री के नीचे जा रहा है। बुधवार को यह 6.1 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 1.0 कम था। दिन में धूप के बावजूद गलन बनी हुई थी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब गलन से राहत मिलेगी। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन दिन वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। आज आसमान साफ होने से धूप सुबह ही खिल गई थी। बावजूद इसके धूप की गुनगुनाहट पर तेज चल रही उत्तर पश्चिमी हवा भारी पड़ जा रही थी। शाम होते ही गलन का असर फिर से दिखने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह मध्यम कोहरा रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...