वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मैदानी इलाकों से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद सोमवार से तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। इससे पहले रविवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया था, दृश्यता लगभग 600 मीटर रही। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा बहने के कारण सुबह-शाम हल्की गलन महसूस हुई। दिन का तापमान 27.5 और रात का 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के संकेत हैं, साथ ही भोर के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ सकता है। इस बीच, शहर की हवा 25 दिन बाद फिर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.