वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार दिख रहे हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।दिन में तेज धूप निकली थी। पुरवा हवा के कारण उमस महसूस हो रही थी। दिन का तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 40 और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को बादलों की दस्तक होगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार है। यह भी पढ़ें- बादलों की आमद के साथ आंशिक गिरा न्यूनतम पारा यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज से पॉकेट क्लाउड रेन यह भी पढ़ें- उमस बढ़ी, आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...