रांची, नवम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सर्दी के साथ-साथ अब राज्य में धुंध का प्रभाव गहराने लगा है। सुबह में सात बजे तक वातावरण में धुंध बरकरार रह रही है। हालांकि धूप खिलने के बाद धुंध छंटने पर लोग राहत की सांस ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन लगातार छोटा हो रहा है। आने वाले 30 दिन में यह और छोटा होगा। इससे ठंड बढ़ेगी और वातावरण में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार सर्दी समय से पहले शुरू हो चुकी है। नवंबर से ही शीतलहर का असर दिखने लगा है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण नवंबर में ही हिमालय में बर्फबारी हो रही है। प्रशांत महासागर के पेरू तट पर ला नीना का भी असर पड़ा है। ऐसे में यहां पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार ज्यादा हैं। झारखंड तक नमी आ सकती है और कुहासे के भी गहराने की आशंका है। 800 मीटर तक जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.