भोपाल, जनवरी 27 -- उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों सर्दी के मौसम में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का अनुमान है। इस दौरान विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश होने और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश और बिजली गिरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.