नई दिल्ली, मार्च 15 -- राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार सुबह से चल रही तेज हवाओं और आसमान में गरज और चमक के साथ ही झमामझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- MP वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, रविवार से बदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.