पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुजरात के कई इलाकों में बदला मौसम, IMD ने इतने जिलों में जारी किया बारिश व तूफान का अलर्ट
अहमदाबाद, जून 5 -- उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरात में भी दिखाई दे रहा है और इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में बारिश होने की उम्मीद जताई है साथ ही 40 से 50KMPH की गति से हवा चलने व तूफान आने की आशंका भी जताई है। इसके अलावा विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना भी व्यक्त की है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो गुरुवार को उत्तरी गुजरात क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों जैसे दक्षिणी गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अहमदाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.