नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिल्ली में औसत AQI 376 के साथ पिछले 5 वर्षों की सबसे प्रदूषित दिवाली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को औसत एक्यूआई 376 रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को सुबह इसमें मामूली गिरावट आई और यह 371 अंक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के लोगों को अभी हफ्ते भर पलूशन के जहर से राहत मिलने के आसार नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा रहेगा और लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ेगी।पश्चिमी विक्षोभ की आहट, इन राज्यों में मौसम रहेगा खराब मौसम विभाग की मानें तो 10 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 10 और 11 ...