हापुड़, मई 17 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता अब संघर्ष को तेज करेंगे। शनिवार को मेरठ में हुई केंद्रीय संघर्ष समिति की 22 जनपदों के बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ : वकीलों ने दिया नारा, बेंच नहीं तो वोट नहींबैठक में लिए गए निर्णय हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ में हुई संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (प्रयागराज) की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर केन्द्रीय संघर्ष समिति द्वारा पिछले करीब 50 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों व तहसील बार एसोसिएशन में प्रत्येक शनिवार को हड़ताल चली आ रही है। इस हड़ताल को अब और अधिक प्रभावी किया जाएगा। पश्चि...